फोटो
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस की स्वयंसेवी संध्या कंडवाल और सलोनी का चयन राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए हुआ है। एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रावती टम्टा ने बताया कि यह शिविर 3 मार्च से 9 मार्च तक बरहारमपुर विश्वविद्यालय ओडिशा में होगा। शिविर में उत्तराखंड से कुल छह स्वयंसेवी भाग लेंगे। वहीं शिविर में विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवी अपनी संस्कृति, भाषा, वेशभूषा और पारंपरिक व्यंजनों की जानकारी साझा करेंगे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिना नौटियाल ने कहा कि शिविर के दौरान प्रतिभागी देश की विभिन्न सांस्कृतिक विरासतों को साझा करेंगे। इस मौके पर प्राचार्य डाॅ. वीएन खाली, डॉ. आरसी भट्ट, असि. प्रो. कीर्तिराम डंगवाल, छात्र संघ अध्यक्ष प्रीतम नेगी आदि ने खुशी जताई। संवाद