कर्णप्रयाग। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गौचर और कर्णप्रयाग में यात्रा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। पांच दुकानों से सैंपल लिए गए, चार को नोटिस दिया और एक्सपायरी सामान मौके पर ही नष्ट किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने बताया कि साफ सफाई, बिना खाद्य लाइसेंस व बिल न होने पर तीन दुकानदारों और एक सप्लाई वाहन को नोटिस दिया गया। साथ ही एक्सपायरी डेट के 22 पैकेट बेसन, 8 पैकेट दलिया व 2 पैकेज मसाले को खाद्य विभाग ने मौके पर नष्ट कर दिया। संवाद