फोटो
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रथम यूके बटालियन एनसीसी गोपेश्वर के कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने समूह नृत्य, लोकगीत, लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कैडेट साहिल नेगी को मिस्टर फेयरवेल और कैडेट निकिता को मिस फेयरवेल चुना गया। एनसीसी यात्रा के दौरान उनके प्रदर्शन के लिए कैडेट दिव्यांशु को मिस्टर स्पार्कल तथा कैडेट याशी को मिस स्पार्कल का खिताब दिया गया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती, सूबेदार मेजर जगदीश सेमवाल और एनसीसी प्रभारी नरेंद्र पंघाल आदि मौजूद रहे। संवाद