फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रेल परियोजना निर्माण में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से हो अनुपालन

Sat, 28 Nov 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने रेल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

तहसीलदार को कर्णप्रयाग व पोखरी क्षेत्र में संचालित रेल निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने रेल परियोजना के तहत संचालित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि परियोजना के सभी कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। किसी भी निर्माण कार्य या अन्य गतिविधि से आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखें।
डीएम ने तहसीलदार कर्णप्रयाग और पोखरी को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में संचालित रेलवे निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करें। निर्माण कार्यों के दौरान खनन, विस्फोट, श्रमिकों की आवाजाही, भारी वाहनों के आवागमन पर विशेष निगरानी रखी जाए। खनन व विस्फोट संबंधी कार्यों के दौरान नियमों व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। विस्फोट से पूर्व क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। निर्माण एजेंसियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि रेल परियोजना चमोली जिले के विकास व बेहतर कनेक्टिविटी की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ऐसे में निर्माण कार्य को सुचारू रखते हुए आमजन की सुरक्षा व सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में एडीएम नारायण सिंह नबियाल, डिप्टी मैनेजर रेलवे किरण कुमार मौजूद रहे। अन्य अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें