फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर साइकिल से बदरीनाथ पहुंचे सद्गुरु जग्गी वासुदेव

विज्ञापन
गोपेश्वर में गोपीनाथ मंदिर के गेट पर एक बच्चे का अभिवादन स्वीकार करते आध्यात्मिक सदगुरु जग्गी व? - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
आध्यात्मिक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने मंगलवार को मोटर साइकिल से बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने करीब 15 मिनट तक धाम में पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व सोमवार को उन्होंने गोपेश्वर में स्थित प्राचीन गोपीनाथ मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बदरीनाथ धाम में वेदपाठियों व स्थानीय लोगों ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव का स्वागत किया। वे मोटर साइकिल से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे और यहां प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। धाम में धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने तुलसीमाला और बदरीनाथ के अंगवस्त्र भेंट किए। इस मौके पर पंडित रोहिताश पुरोहित, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, सुशीला सेमवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें