फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डामरीकरण के लिए उपवास पर बैठक ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
डिम्मर-टटासू-सिमली मार्ग पर पिछले 30 सालों से डामरीकरण न होने से नाराज लोगों ने दो दिवसीय उपवास शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने कहा कि ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सड़क पर वाहनों से आवाजाही कर रहे हैं। कई बार अधिकारियों को समस्या बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि अगर डामरीकरण शुरू नहीं हुआ तो सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को यूकेडी के कर्णप्रयाग विस प्रभारी उमेश खंडूड़ी, डिम्मर गांव के टीका डिमरी, केशव डिमरी, पूर्व प्रधान शैलेंद्र डिमरी, दिवस्पती खंडूड़ी, विकास डिमरी सहित महिला और युवक मंगल दल के लोग नारेबाजी करते हुए अनशन स्थल पर पहुंचे और उपवास पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 1985 में क्षेत्र के लोगों की मांग पर करीब पांच किलोमीटर डिम्मर-टटासू-सिमली मार्ग स्वीकृत हुआ था, लेकिन 35 साल बाद भी उनके गांव की सड़क की स्थिति बदहाल बनी है। सड़क पर गड्ढे होने और नालियां नहीं बनने से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। इस मौके पर विनोद नेगी, केएल शाह, अनिल नेगी, दिनेश डिमरी, पद्मनी देवी मंजू डिमरी, सुबोधिनी देवी, भुवनेश्वरी देवी, बबली डिमरी, राधा डिमरी, मंजू देवी, पार्वती देवी, गुड्डी देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें