फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए जलस्रोतों तक लगानी पड़ रही दौड़

Sun, 28 May 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में जल संस्थान की ओर से यात्रा के दौरान पेयजल की चाक-चौबंद व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। यहां पेयजल की अनियमित आपूर्ति से लोगों को पानी के लिए जलस्रोतों तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


जोशीमठ नगर को पेयजल की आपूर्ति के लिए परसारी, नोग, चौडारी और औली से पेयजल लाइनों का निर्माण किया गया है, लेकिन इन दिनों तापमान बढ़ने से जल स्रोतों का जलस्तर कम हो गया है, जिससे पानी लाइनों तक सुचारु रूप से नहीं पहुंच पा रहा है।

ऐसे में लोगों को पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। वहीं नगर में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। शांती चौहान, शांता भट्ट और संतोषी देवी का कहना है कि दो माह से नगर में पेयजल की अनियमित आपूर्ति हो रही है। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से सुचारु पेयजल आपूर्ति की मांग की गई, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन


वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता जेपी जोशी का कहना है कि जोशीमठ नगर में पेयजल की कमी दूर करने के लिए टैंकर से पेयजल की सप्लाई की जा रही है। यदि जरूरत हुई तो पेयजल सप्लाई के लिए टैंकरों की संख्या बढ़ाकर सुचारु पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें