फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग सर्विसेज ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत नंदप्रगाग में चल रहा नंदा देवी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब रुद्रप्रयाग सर्विसेज ने जीत लिया। नंदप्रयाग के खेल मैदान में एक जनवरी को टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ था, जिसमें 34 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच पुरसाड़ी इलेवन और रुद्रप्रयाग सर्विसेज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पुरसाड़ी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन उनकी बल्लेबाजी कोई खास कमाल नहीं कर पाई और पूरी टीम 110 रन ही बना पाई। जवाब में उतरी रुद्रप्रयाग सर्विसेज ने 14 ओवर में ही मैच जीत लिया। विजेता टीमों को नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने पुरस्कृत किया। विजेता टीम को 51 हजार, उप विजेता टीम को 21 हजार नकद पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच के मैन आफ द मैच रुद्रप्रयाग रामलाल को व मैन आफ द सीरीज पुरसाड़ी के वीरेंद्र सिंह को मिला। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शेखर पल्लव, उदय भंडारी, नरेंद्र कठैत, नरेंद्र तोपाल, बसंत कठैत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें