पर्यटन स्थल चोपता क्षेत्र में रुद्राक्ष वाटिका तैयार की जा रही है। इसके लिए पर्यावरण प्रेमी शिक्षक धन सिंह घरिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रुद्राक्ष के पौधों का रोपण भी शुरू कर दिया है। रविवार को ग्रामीणों ने तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर परिसर में भी रुद्राक्ष के पौधे लगाए।
शिक्षक धन सिंह घरिया ने कहा कि चोपता क्षेत्र में लंबे समय से रुद्राक्ष वाटिका तैयार करने पर विचार किया जा रहा था। ग्रामीणों के सहयोग से अब यह कार्य संभव हो पाएगा। रविवार को क्षेत्र में रुद्राक्ष के अलावा क्षेत्र में अमरूद, हेड़ा, बहेड़ा, आंवला, बांस, ग्वेराल, जकरेंडा, बोटल आदि प्रजाति के करीब 200 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर कड़ाकोट विकास समिति के सचिव सुरजीत नेगी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जगमोहन चोपता, ग्राम प्रधान पृथ्वी सिंह नेगी, गंभीर सिंह फरस्वाण, सरोप सिंह सिनवाल, अवतार सिंह, सोबन सिंह रावत, देवेश्वरी देवी, चंदा देवी, कुंवरी देवी, सुला देवी, राखी देवी आदि मौजूद थे।