कर्णप्रयाग। शताब्दी वर्ष के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आगामी पांच अप्रैल को नगर में जिलास्तरीय प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन करेगा। इसकी तैयारियां शुरू करते हुए संघ ने बैठक कर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की। कहा गया कि गोष्ठी में प्रमुख जनों का सम्मान किया जाएगा। वन विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यवाह बिष्णुदत्त भट्ट, जिला प्रचारक पीयूष और सह जिला कार्यवाह ने कहा कि कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए जिम्मेदारियां दी गईं। बैठक में कार्यक्रम आयोजन के लिए चिंतामणि सेमवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में नगर विस्तारक अभिषेक, पूर्व जिला संघ चालक गणेश मिश्रा, नगर संघ चालक बीएल शाह आदि मौजूद थे। संवाद