थराली। एसडीएम पंकज भट्ट ने सुनला स्थित स्टोन क्रशर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना रवन्ने के पाए जाने पर एक वाहन के चालान की कार्रवाई की। क्रशर संचालन में लगातार नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिल रही थी। इस पर उपजिलाधिकारी ने संचालकों को नियमानुसार क्रशर संचालन के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में क्रशर चलते समय स्टोन डस्ट हवा में उड़ रही है जिससे हाइवे पर चलने वाले राहगीरों और प्लांट के पास स्थित खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने क्रशर संचालन के वक्त पानी का छिड़काव करने, प्लांट के निकास द्वार पर चौकीदार तैनात करने, गंदे पानी को नदी में नहीं छोड़ने, एवं रवन्ने के साथ वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिए। संवाद