फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आरएसएस के प्रांत कार्यवाह शैलेंद्र पटेल ने किए आदिबदरी के दर्शन

Fri, 16 Oct 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। आरएसएस के गुजरात राज्य के प्रांत कार्यवाह शैलेंद्र पटेल ने आदिबदरी मंदिर पहुंचकर मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उनके साथ 15 सदस्यीय दल भी था। आदिबदरी मंदिर समिति के विजय चमोला, नरेश बरमोला और हिमेन्द्र कुंवर ने दल का स्वागत किया। इस अवसर पर समिति ने उन्हें आदिबदरी मंदिर का चित्र भेंट किया। पटेल ने पुजारी चक्रधर थपलियाल से आदिबदरी मंदिर समूह के बारे में विस्तार से जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन



मूल विद्यालय में शिक्षिका की वापसी की मांग
नारायणबगड़। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडुला में शिक्षकों की व्यवस्था को लेकर ग्राम प्रधान ने शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान उर्मिला देवी कंडारी ने शिक्षिका को उनके मूल विद्यालय में वापस तैनात करने की मांग की। शुक्रवार को उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा है। कहा गया कि एक शिक्षिका को व्यवस्था के नाम पर दूसरे विद्यालय भेज दिया गया था। इसके बाद दूसरी शिक्षिका मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रधान ने छात्रहित में शिक्षिका को वापस बुलाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें