फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 से अधिक गांवों का संपर्क मार्ग कटा

Sat, 28 May 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ मई को हुई अतिवृष्टि के बीस दिन बाद भी थराली के 16 से अधिक गांवों की राह सुगम नहीं हो पाई है। इन गांवों को थराली तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाला एक मात्र मोटर मार्ग थराली-घाट पिछले 8 मई से बंद है। जिसके चलते ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


थराली तहसील के मैन, केरा, डुंग्री, घिनपाणि, ढाढ़रबगड़, रतगांव, गेरूड़, बूंगा, बुरसोल, कोलपुड़ी, रूईसाण सहित 16 से अधिक गांवों के लोग थराली-घाट मोटर मार्ग से आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं की जाती तो गांवों में आवश्यक वस्तुओं की किल्लत हो सकती है।

हालांकि विभागीय अधिकारी आने वाले दो दिनों में मोटर मार्ग पर वाहनों के संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था और क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग पर दो वैली ब्रिज बनाए जाने का दावा भी कर रहे हैं। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष हयात सिंह सहित अन्य का कहना है कि दो जगह सड़क बंद होने से लोगों को जहां चालीस फीसदी किराया अधिक देना पड़ रहा है वहीं दो किमी की पैदल दूरी भी नापनी पड़ रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग थराली के सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि सात किमी तक सड़क सुचारु कर दी गई है। जबकि सात किमी और नौ किमी पर दो वैली ब्रिज लगने हैं। जल्द की ब्रिज लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसमें करीब डेढ़ माह का समय लग सकता है। फिलहाल दोनों स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर वायर क्रेट वाल लगाकर दो दिनों में यातायात सुचारु की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें