फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राॅनी वाॅरियर भटोली ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 16 Mar 2025 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आदिबदरी। आदिबदरी रामलीला मैदान में बदरीश क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अंडर-19 टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार से शुरू हुई। रविवार को हुए उद्घाटन मैच में राॅनी वाॅरियर भटोली ने जीत दर्ज की और पज्याणा की टीम को 5 रनों से हराया।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए निवर्तमान कनिष्ठ उपप्रमुख हिमेंद्र कुंवर ने कहा कि क्लब की पहल सराहनीय है। इससे युवा खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलेगा। उन्होंने क्लब के लिए दस हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। विशिष्ठ अतिथि फ्रांस निवासी जाॅन रहे। रविवार को प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में रॉनी वाॅरियर भटोली ने टाॅस जीता और बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 79 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी पज्याणा की टीम 74 रन बनाकर आलआउट हो गई। जबकि दूसरा मैच सुराणी और छिमटा के बीच खेला गया। इसमें सुराणी की टीम ने 50 रन से मैच जीत लिया। इस मौके पर आयोजन समिति के मनीष सिंह, नवल बहुगुणा, जयदीप साह, विनोद रावत और विजय चमोला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें