नारायणबगड़। ऊर्जा निगम की ओर से क्षतिग्रस्त हाईटेंशन लाइन की मरम्मत कर लेगुना गांव की बिजली आपूर्ति तीन दिन बाद बहाल कर दी गई। जबकि कौब ग्राम पंचायत के पांच गांवों की बिजली रविवार को चार दिन बाद सुचारु हो पाई है।
बीती 12 मार्च बुधवार रात को लेगुना गांव के जंगल में पेड़ गिरने से बिजली की 11 केवी हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण कौब ग्राम पंचायत के परेठी, कनखुडा़, थान, रावलगांव, भुलियाड़ा समेत लेगुना गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। हाईटेंशन लाइन के क्षतिग्रस्त होने पर उसे ठीक करने के लिए ऊर्जा निगम के कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि लेगुना गांव में शनिवार देर शाम और रविवार दोपहर को कौब के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवाद