फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रोहित रावत उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान से सम्मानित

Thu, 19 Dec 2024 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। नवोदय विद्यालय गैरसैंण के छात्र रोहित रावत को देहरादून में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। रोहित को आयोग की ओर से प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य आरती गुसाईं ने बताया कि 19 सितंबर की रात को विद्यालय में आग लग गई थी और रोहित रावत की सजगता से सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। रोहित घाट नंदानगर निवासी है। उनके सम्मानित होने पर पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें