फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: क्षतिग्रस्त पुश्ते का नहीं हुआ निर्माण

Thu, 19 Dec 2024 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। थराली-डुंगरी मार्ग पर केदारबगड़ के पास दो साल से सड़क का पुश्ता क्षतिग्रस्त है। ऐसे में यहां वाहनों के साथ ही पैदल यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। कहा कि इसी रास्ते पर जीएमआईसी, जीजीआईसी, विद्या मंदिर सहित अन्य स्कूलों के बच्चे आते जाते हैं। गोपाल दत्त, विनोद रावत, राजेंद्र सिंह, उमेश पुरोहित आदि का कहना है कि विभाग से इस संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन दो साल में भी पुश्ते का निर्माण नहीं हुआ है। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता धीरेंद्र भंडारी ने कहा कि पुश्ते के निर्माण के लिए आपदा में इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें