फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलोमीटर की मैराथन में रोहित और मेघा अव्वल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गैरसैंण में पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया।धावकों को हरी झंडी दिखाकर विधायक अनिल नौटियाल ने दौड़ शुरू करवाई।दूसरी ओर सिमली व गैरसैंण में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गैरसैंण में पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया। धावकों को हरी झंडी दिखाकर विधायक अनिल नौटियाल ने दौड़ शुरू करवाई। साथ ही नगर पंचायत और भाजपा संगठन व व्यापार मंडल ने स्वच्छता रैली निकाली। मैराथन दौड़ में जीआईसी गैरसैंण की मेघा और रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरुराम राय, गुरुकुल शिक्षा निकेतन, सरस्वती विद्यामंदिर गैरसैंण और मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने दौड़ में प्रतिभाग किया। इस दौरान उपशिक्षा अधिकारी लखपत सिंह, भागवत कोठियाल, हेमलता, उषा सती, देवेंद्र नेगी, मनीष गौड़, संदीप, विमलराज व चंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन मनोज शाह ने किया। दूसरी ओर सिमली व गैरसैंण में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें