फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी पर गिरी चट्टान, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिमली-ग्वालदम-बागेश्वर हाईवे पर चौड़ीकरण के दौरान शुक्रवार शाम को एक जेसीबी पर चट्टान और चीड़ का पेड़ गिर गया। समय रहते चालक ने जेसीबी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। चट्टान आने से हाईवे बंद हो गया, जबकि पोकलैंड क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 3.30 बजे नलगांव और नारायणबगड़ के बीच बीआरओ की मशीनें सड़क चौड़ीकरण के कार्य में लगी थीं। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से चट्टान भरभराकर मशीन के ऊपर आ गिरी। साथ ही एक चीड़ का पेड़ भी जेसीबी पर गिर गया। चट्टान गिरते देख चालक ने जेसीबी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। चट्टान और पेड़ गिरने से हाईवे बंद होने पर यहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बीआरओ के इंजीनियर व मजदूर हाईवे खोलने में जुट गए। देर रात तक हाईवे बहाल होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें