देवाल के पूर्णा गांव में गोशाला में लगी आग।
- फोटो : KARNPRYAG
पूर्णा गांव की दो गोशालाओं में आग लगने से पांच मवेशी झुलस गए। आग लगने देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने मुश्किल से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद जानवरों को गोशाला से बाहर निकाला। पटवारी नवल मिश्रा ने बताया कि आग से पप्पू राम व पुष्कर राम के पांच मवेशी झुलस गए हैं। साथ ही गोशाला और उसके पास रखी लगभग 20 हजार की घास भी जलकर नष्ट हो गई है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। संवाद