फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कुुजौं-मैकोट तक हो रोडवेज बस का संचालन

Wed, 11 Nov 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के कुजौं-मैकोट क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने देहरादून से गोपेश्वर रोडवेज बस सेवा का विस्तार कर बस का संचालन कुजौं-मैकोट तक करने की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा असवाल, पपेंद्र रावत, सैन सिंह आदि का कहना है कि कुजौं-मैकोट क्षेत्र के दस से अधिक गांवों के लिए लोक परिवहन की सुविधा नहीं है। लोग छोटे वाहनों से ही आवाजाही करते हैं। कई बार वाहन न मिलने के कारण वाहनों को बुकिंग कर ले जाना पड़ता है जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कहा गया कि गोपेश्वर तक देहरादून से बस सेवा का संचालन होता है। उन्होंने इस बस का संचालन कुजौं-मैकोट तक करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें