फोटो
गोपेश्वर। जल कलश यात्रा के साथ गोपेश्वर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुरू हो गया है। कथा शुभारंभ से पहले महिलाओं ने गोपीनाथ मंदिर से जल कलश यात्रा निकाली। कथावाचक आचार्य पंडित कुशलानंद सती ने हनुमान चालीसा पाठ के साथ कथा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को आत्मिक शांति मिलती है और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। घर की सुख-समृद्धि के लिए एक बार जरूर भागवत कथा का आयोजन किया जाना चाहिए। महिला कीर्तन मंडली की ओर से कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजक शशि हटवाल, विक्की, सुरुचि, मुरली हटवाल, सत्यप्रसाद, भगवती प्रसाद, गोविंद, महिधर, मनोज कोठियाल, ममता आदि मौजूद रहे। संवाद