देवाल। उत्तराखंड परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण विगत 40 साल से संचालित दिल्ली-काठगोदाम-देवाल रोडवेज की बस दो माह से क्षेत्र में नहीं आ रही है। व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने मुख्यमंत्री व परिवहन निगम के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर बस सेवा के संचालन की मांग की। कहा कि विगत 40 साल से दिल्ली-काठगाेदाम-देवाल बस का संचालन होता है लेकिन करीब दो माह से रोडवेज की बस का संचालन ग्वालदम तक ही हो रहा है। उन्होंने रोडवेज की इस बस का संचालन देवाल तक करने की मांग की। संवाद