भेंटा वार्ड तक सड़क निर्माण की मांग के लिए नगरवासियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को भी भेंटा सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले कई लोग तहसील प्रांगण में बैठे। उन्होंने कहा कि जब तक थराली अपर बाजार से भेंटा तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी विधायक की ओर से मांग पर कार्रवाई नहीं की गई। धरने पर बैठने वालों संदीप रावत, महिपाल सिंह, नंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, बलबीर सिंह, सुशील रावत और आरिफ आदि मौजूद थे।