न्याय पंचायत जाख पाटियूं के जीआईसी चोपता में हुए खेल महाकुंभ की क्रीड़ा प्रतियोगिता अंडर 14 की 100 और 200 मीटर दौड़ में अखिलेश तथा 400 व 800 मीटर दौड़ में लब्बू कांति ने बाजी मारी। गोला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग से अखिलेश ने तथा बालिका वर्ग से जैंसी ने प्रथम प्राप्त किया। कबड्डी में जीआईसी चोपता की टीम विजयी रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि अवतार सिनवाल, मोहन सिंह, आशा देवी, मोहन मेहरा, प्रधानाचार्य शंकरदत्त पुरोहित ने प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।