फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उदयपुर गांव तक पहुंची सड़क, ग्रामीण झूमे, बांटी मिठाई

Tue, 05 Nov 2024 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

9.65 किमी सड़क का निर्माण अब अंतिम चरण में
उदयपुर, चोटि़ंग, चनियाली, नमला सहित कुमाऊं की डेढ़ हजार आबादी को मिलेगा लाभ
ढाई साल से हो रहा काम, 10 किमी सड़क पर आठ किमी तक बिछ चुका है डामर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ब्लॉक के दूरस्थ नमला-उदयपुर गांव तक जब पहली बार सड़क पहुंची तो क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक दूसरे काे मिठाई बांटकर खुशी मनाई। सड़क की कटिंग कर गांव पहुंची जेसीबी की ग्रामीणों ने पूजा की और जेसीबी ऑपरेटर का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। गांव तक पहुंचने के लिए 9.65 किमी सड़क का निर्माण होना है और अब यह अंतिम चरण में है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के चोटिंग, उदयपुर, चनियाली, नमला सहित कुमाऊं के गांवों की डेढ़ हजार आबादी को लाभ होगा।
विज्ञापन

करीब तीन साल पहले 9.65 किमी लंबी नमला-उदयपुर सड़क की स्वीकृति मिली। इससे पहले यहां के ग्रामीण 10 किमी खड़ी चढ़ाई और चट्टानी मार्ग से आवागमन करते थे। सड़क निर्माण के लिए 699.77 लाख रुपये प्रथम चरण और 679.84 लाख रुपये के द्वितीय चरण की स्वीकृति मिलने पर बीते दो सालों से एनपीसीसी (नेशनल प्रोजेक्टर कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन) काम कर रहा है। एनपीसीसी ने सड़क की कटिंग लगभग पूरी कर दी है जबकि उदयपुर से दो किमी पहले (आठ किमी तक) सुराणीधार तक डामरीकरण भी हो चुका है। मंगलवार को जेसीबी के उदयपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशियां मनाईं। उदयपुर की प्रधान सरोज बागड़ी ने गांव तक सड़क पहुंचने पर सरकार का आभार जताया। कहा कि यहां के लोग दशकों से सड़क के लिए आंदोलन कर रहे थे। गांव के मादो सिंह (85) व चोटिंग गांव के 88 साल के सरोप सिंह, खीम सिंह व धनुली देवी ने कहा कि यह हमारे लिए जीवन का सबसे सुखदक्षण है। इस मौके पर सरपंच दलबीर बिष्ट, गाेपाल दानू, भरत गड़िया, हुकम दानू, शेर सिंह बिष्ट, पुष्कर गड़िया, तुलसी देवी, आनुली देवी, प्रमोद बागड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें