फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सुयालकोट में नहीं खुली सड़क, चट्टान के ऊपर से जा रहे लोग

Wed, 31 Jul 2024 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
छह ​दिन से देवाल- खेता सड़क बंद- चटटानी मार्ग से जाते सुयालकोट घाटी के लोग, मार्ग बंद होने से क
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल-खेता सड़क पर छह दिन से फंसे हैं 30 से अधिक वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। देवाल-खेता सड़क सुयालकोट में छठवें दिन भी नहीं खुल पाई जिस कारण यहां 30 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीण खड़ी चट्टान से होकर ढाई किमी की दूरी तय कर पैदल आवाजाही कर रहे हैं। इसके बाद वाहन से गंतव्य तक जा रहे हैं। सड़क पर बार-बार पहाड़ी से मलबा आने से इसे खोलना लोनिवि के लिए भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

देवाल-खेता सड़क के सुयालकोट में दो साल से भूस्खलन हो रहा है। विगत छह दिन से सुयालकोट में मलबा आने से सड़क बंद है। स्थिति यह है कि यहां जेसीबी खड़ी है लेकिन लगातार मलबा आने से सड़क नहीं खोली जा सकी है। सुयालकोट घाटी की दस हजार की आबादी के लिए यह एकमात्र सड़क है। सड़क बंद होने पर स्थानीय लोग अपने वाहन यहीं छोड़ गए और गंतव्य को चले गए। तब से इस मार्ग पर 30 से अधिक वाहन फंसे हैं। लोग जरूरी काम के लिए खड़ी चट्टान से जान जोखिम में डालकर जा रहे हैं। मोपाटा के बीडीसी मेंबर जसवंत सिंह ने बताया कि जल्द सड़क नहीं खुली तो क्षेत्रों में जरूरी सामान का संकट गहरा जाएगा। मेलखेत के गणेश मिश्रा, उर्वी दत्त, पुष्पा जोशी आदि ने शीघ्र सड़क नहीं खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं लोनिवि के एई जेक टम्टा ने बताया कि सुयालकोट में लगातार मलबा आ रहा है। जेसीबी मलबा हटा रही है मगर फिर से आ जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें