फोटो
गोपेश्वर। नीती घाटी के सूकी और भलागांव के लिए निर्माणाधीन सड़क का निर्माण कार्य पिछले पांच माह से ठप पड़ा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने पर भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला, वन सरपंच रघुवीर सिंह, वर्षा देवी आदि का कहना है कि वर्ष 2022 में सूकी-भलागांव सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन मौजूदा समय में सड़क का काम अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क निर्माण न होने से सूकी, भलागांव, तोलमा, द्रोणागिरी, गरपक, कागा और पेंग गांव सड़क से अछूते हैं। संवाद