फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नदी का जलस्तर बढ़ने से नहीं हो पा रहे रीवर फ्रंट के काम

Thu, 24 Jul 2025 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन

निर्माणदायी संस्था ने कहा, अगस्त तक पूरा हो जाएगा अस्पताल भवन का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से बताया गया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से रीवर फ्रंट के काम नहीं हो पा रहे हैं। वहीं बारिश से अस्पताल भवन का काम भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था पीआईयू के अधिशासी अभियंता सनी पालीवाल ने बताया कि बारिश के कारण निर्माण कार्य धीमा हुआ है। यह कार्य 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। बदरीश झील के पास जलभराव की समस्या पर कहा कि वहां पानी की निकासी के लिए पाइप लगाने की अनुमति शासन से मिल गई है इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि रिवर फ्रंट क्षेत्र में चल रहे कार्य अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित हुए हैं। जलस्तर सामान्य होने पर तेजी से कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। अराइवल प्लाजा क्षेत्र में लगाई जा रही बीकन लाइट के टावरों (दृश्य संकेतक) का काम 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। डीएम ने धाम में बन रहे तीर्थ पुरोहित आवास का कार्य शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूरा करते हुए प्रशासन को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत बदरीनाथ, जल संस्थान, ऊर्जा निगम और पीआईयू की संयुक्त कमेटी बनाकर धाम में बिजली, जल संयोजन और सीवर संयोजन की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, आईएनआई कंसलटेंट केशव नौटियाल, वीसी के माध्यम से एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें