फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मां धौलागिरी मंदिर में अनुष्ठान का आयोजन

Thu, 30 Jan 2025 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। विकासखंड गैरसैंण के कफलोड़ी और मालई के ग्रामीणों ने मां धौलागिरी मंदिर का पुनर्निर्माण किया है। बृहस्पतिवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई और हवन किया गया। मालई के विनोद सिंह ने बताया कि मंदिर बहुत पुराना था और जर्जर हो गया था। ऐसे में कफलोड़ी और मालई के ग्रामीण एकजुट हुए और डेढ़ लाख की धनराशि एकत्रित की। इसके बाद सब मंदिर के पुनर्निर्माण में जुट गए। करीब डेढ़ महीने में मंदिर का निर्माण कार्य पूरा किया। इस मौके पर पुजारी राकेश प्रसाद देवली, विनोद मालई, प्रधान प्रशासक मालई ताजवर सिंह भंडारी, विक्रम चौधरी, सूबेदार सुरेंद्र सिंह नेगी, पुष्कर सिंह रावत, युवक मंगल दल अध्यक्ष अनिल सिंह भंडारी और राहुल भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें