फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था, सीमित न करें यात्रियों की संख्या

Thu, 30 Jan 2025 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर में चारधाम यात्रा के तहत व्यापारियों व तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक करते एडीएम विवेक प्
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक, होटल एसोसिएशन ने दिए सुझाव
धाम में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तीर्थपुरोहित, मंदिर समिति के पदाधिकारियों, होटल एसोसिएशन व अन्य की बैठक ली। प्रशासन ने उनसे यात्रा को लेकर सुझाव भी मांगे। इस दौरान होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बदरीनाथ धाम में यात्रियों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था है, ऐसे में यहां यात्रियों की संख्या सीमित न की जाए। साथ ही उन्होंने धाम में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने तीर्थ पुरोहितों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों, होटल एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट्स और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अन्य धामों की अपेक्षा बदरीनाथ में ठहरने की क्षमता अधिक है। इसलिए यहां यात्रियों की संख्या को सीमित न किया जाए। बीकेटीसी के पदाधिकारियों ने कहा कि आस्था पथ, ब्रह्मकपाल, तत्पकुंड, तीर्थ पुरोहित आवास, बदरीनाथ धाम के लिए सुव्यवस्थित आवाजाही का प्लान बनाएं। धाम में पैसे लेकर दर्शन कराने का दावा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने यात्रियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने, पीपलकोटी में यात्रा के समय बिजली व पानी आपूर्ति सुचारु रखने की मांग की। एडीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए जो भी सुझाव मिले हैं उनको ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएंगे। यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी। बैठक में एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, प्रवीण ध्यानी, होटल एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी टीका प्रसाद मैखुरी, राजेश मेहता, घांघरिया होटल एसोसिएशन के प्रताप चौहान, गोपेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद जोशी, अध्यक्ष घोड़ा-खच्चर एवं मजदूर समिति कमलेश चौहान और ईडीसी के चेयरमैन प्रवीन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें