श्रीदेव सुमन विवि की ओर से बालक वर्ग में आयोजित अंतर महाविद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता में ऋषिकेश महाविद्यालय चैंपियन बना। उन्होंने डोईवाला महाविद्यालय को 2.0 से हराया।
रविवार को शुरू हुई प्रतियोगिता में डोईवाला, ऋषिकेश, घाट, रायपुर, कोटद्वार और गोपेश्वर महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल में डोईवाला ने रायपुर को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ऋषिकेश ने गोपेश्वर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
इससे पहले रविवार सुबह प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति डा. यूएस रावत ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और शोध के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी हैं। खेलों से व्यक्तित्व विकास होता है। प्रतियोगिता के अंत में गोपेश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने विजेता टीम को मेडल एवं ट्राफी प्रदान की। इस दौरान प्रतियोगिता के संयोजक और महाविद्यालय के खेल अधिकारी डा. ललित तिवारी, राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबाल रेफरी कमल किशोर चौहान, रमेश पंखोली, नवीन, जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, हेम पुजारी, शेखर रावत, नवीन कुंवर, दीपक तिवारी, अजित रावत, डॉ. नाभेंद्र गुसाईं, डॉ. रंजू बिष्ट, डॉ. एमके उनियाल, डॉ. बीसी शाह, डॉ. एससी बहुगुणा, डॉ. दर्शन नेगी, डॉ. दिनेश सती, डॉ. जेएस नेगी आदि उपस्थित थे।