फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गदेरे में उफान, पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, मकानों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण सुनाऊं तल्ला में बहुत नुकसान हुआ। बारिश से सुनाऊं तल्ला और आस-पास के क्षेत्रों के गदेरे उफान पर आ गए, जिससे गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और मकानों को खतरा हो गया। वहीं गदेरे के दोनों तरफ बनी दीवारें भी पानी के उफान से बह गईं, जिससे मलबा ग्रामीणों के उपजाऊ खेतों में आ गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गीता पुरोहित ने कहा कि बुधवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से गदेरे उफान पर आ गए, जिससे कृषि भूमि को काफी नुकसान हुआ। गदेरे का रुख आवासीय भवनों की तरफ हो गया है, जिससे यहां बारिश के दौरान खतरा बना हुआ है। उमेश, दिगंबर, रज्जूराम, दिलमणि, चमन लाल के भवनों को भारी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से भवनों की सुरक्षा, पेयजल आपूर्ति करने और नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें