गौचर। पीएमश्री राबाइंका में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक सोच और चिंतन पर आधारित व्याख्यान दिए और वर्तमान समय में विज्ञान की उपयोगी खोजों के बारे में बताया। क्वांटम युग का आरंभ, संभावनाएं और चुनौती विषय पर हुई संगोष्ठी में रिद्धिमा प्रथम, कृतिका द्वितीय और अनुप्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संगोष्ठी में सभी ब्लॉकों के 18 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के जिला समन्वयक प्रवक्ता गंभीर असवाल ने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहीं छात्राएं 13 अक्तूबर को पिथौरागढ़ में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। संगोष्ठी में छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। निर्णायक प्रवक्ता रवींद्र बर्त्वाल, खड़क सिंह बिष्ट और बृजमोहन सती रहे। कार्यक्रम में सीईओ धर्म सिंह रावत, डाइट प्राचार्य आकाश सारस्वत, प्रधानाचार्य डाॅ. सुमन ध्यानी, बीईओ विनोद मटूड़ा, ब्लाॅक समन्वयक बीरेंद्र सिंह नेगी और श्रद्धा रावत आदि मौजूद रहे। संवाद