फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क से बाहर सामान लगाया तो होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 09 Oct 2025 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस, टैक्सी यूनियन और व्यापार संघ की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। बाजार में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए लिए चौकी प्रभारी ने टैक्सी यूनियन व व्यापार संघ के साथ सयुंक्त बैठक की। चौकी प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वाहनों का संचालन पार्किंग से करने और व्यापारियों को बाजार में दुकान का समान सड़क पर न लगाने पर सहमति बनी। देवाल बाजार में बेतरतीब ढंग से वाहनों के खड़े होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

पार्किंग से टैक्सियों के संचालन की मांग के लिए व्यापार संघ ने चौकी प्रभारी को ज्ञापन देकर देवाल बाजार की यातायात व्यवस्था ठीक करने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह बुटोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि गढ़वाल, कुमाऊं, खेता, मानमती, बगड़ीगाड़, मेलमिंडा आदि मार्ग पर वाहनों का संचालन पार्किंग से किया जाएगा। वहीं मुंदोली, ल्वाणी, घेस, हिमनी, सवाड़, सुया जाने वाले वाहनों का संचालन बाजार के अंतिम छोर पर स्थित ट्रांसफार्मर के पास से किया जाएगा। बैठक में दोपहिया वाहन नाली के पास खड़ा करने, गोपेश्वर, देहरादून व हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को बाजार में सवारी उतारकर पार्किंग में खड़ा करने व बाजार में रोडवेज की बसों के लिए जगह निर्धारित करने पर सहमति बनी। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष पुष्कर बिष्ट, महामंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, हरीश पांडे, केडी मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद कुनियाल और अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें