कर्णप्रयाग में भाजपा के नाराज उम्मीदवार टीका प्रसाद मैखुरी अपने समर्थकों के साथ विचार-विमर्श करते हुए।
- फोटो : amar ujala.
कर्णप्रयाग से टिकट कटने से नाराज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे टीका प्रसाद मैखुरी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक की। उन्होंने 26 या 27 जनवरी को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने की बात कही।
मैखुरी ने भाजपा प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वर्ष 2002 और 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगा गया, लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी ने टिकट काट दिया। वर्ष 2012 में भी टिकट नहीं मिला और अब 2017 में आश्वासन देकर जमीनी कार्यकर्ता की उपेक्षा की गई है।
इस दौरान भाजपा नेत्री कमला रतूड़ी, कैलाश खंडूड़ी, बल्लभ प्रसाद डिमरी, गोविंद प्रसाद पंत, मदन सिंह पुंडीर, एमएस सजवाण सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।