फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग बैंक खाता न खुलने पर स्वीकार नहीं होंगे नामांकन पत्र

Fri, 20 Jan 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के व्यय लेखा प्रेक्षक संदीप मिश्रा ने निर्वाचन व्यय लेखा कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिन प्रत्याशियों ने निर्वाचन के निर्देश के अनुसार अलग बैंक खाता नहीं खोला है उनका नामांकन पत्र स्वीकार न किए जाएं। उन्होंने नामांकन कक्षों और निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


जिला सभागार में आयोजित बैठक में प्रेक्षक संदीप मिश्रा ने निर्वाचन कार्य के लिए गठित टीमों को एक-दूसरे से तालमेल बनाए रखने, फ्लाइंग टीमों को थानों, चौकियों, रिटर्निंग आफिसर तथा जिला कंट्रोल से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लेखाधिकारियों को प्रत्याशियों के खर्च पर पैनी नजर रखने तथा प्रचार साधनों पर हो रहे खर्च का ब्योरा निर्धारित प्रारूप में देने को कहा।

बैठक में नोडल अधिकारी व्यय लेखा वीरेंद्र कुमार ने बताया कि व्यय निगरानी के लिए जिले में नौ टीमें गठित की गई हैं। इस मौके पर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी, दीपक चंद्र भट्ट, संदीप कुमार और मयंक वाजपेयी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें