फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी का कोरोना से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात गोपेश्वर के संदीप चमोला (47) का सोमवार को कोरोना संक्रमण से ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से चमोली जिले में शोक की लहर है। संदीप चमोला घाट क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। वे सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहते थे।
विज्ञापन

भाजपा चमोली जिला संगठन के साथ ही कई सामाजिक संगठनों ने चमोला को श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकारी सेवा में तैनाती से पहले चमोला भाजपा के कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता थे। वे समीक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए भी निर्बल और असहाय लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, राजेंद्र ममगाईं, रामेश्वर प्रसाद सेमवाल, अनीता डिमरी, शांति राणा, नंदी राणा, चंद्रकला खंडूड़ी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
निधन पर शोक
कर्णप्रयाग। पूर्व जिपंस और राज्य आंदोलनकारी संदीप चमोला के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वे वर्तमान में सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, नगर पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, टीका मैखुरी, हेमंत सेमवाल, राकेश कुमार डिमरी, धीरेंद्र भंडारी, नवीन नवानी, विनोद नेगी, पंकज डिमरी, अनुज डिमरी, मनोरमा नैनवाल, लक्ष्मी जोशी, महिपाल नेगी, मनोज पुंडीर, डीएस नेगी, सुभाष चमोली, चेतन मनोड़ी, राकेश रतूड़ी आदि ने शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें