हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से जोशीमठ क्षेत्र में सोमवार अपराह्न से गुल हुई बिजली मंगलवार शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी। जोशीमठ क्षेत्र के सभी गांवों और कस्बों में सोमवार से बिलजी गुल है। सोमवार रात को पूरे इलाके में अंधेरा पसरा रहा। ऊर्जा निगम से मिली जानकारी के अनुसार पीपलकोटी के पास सोमवार अपराह्न तेज हवा चलने से 66 केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। सोमवार से ही विभागीय कर्मचारी लाइन ठीक करने में जुटे हुए हैं। ऊर्जा निगम गोपेश्वर के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार ने बताया कि टूटे तार को जोड़ दिया गया है। कुछ तकनीकी खराबी आने से सप्लाई बहाल नहीं हो पा रही है। तकनीकी खराबी को ठीक किया जा रहा है। जल्द ही बिजली सुचारु कर दी जाएगी।