बदरीनाथ। कर्णप्रयाग में निहंगों व स्थानीय लोगों के बीच हुई विवाद के बाद अब बदरीनाथ धाम होटल एवं लॉज एसोसिएशन ने हेमकुंड साहिब और चारधाम यात्रा मार्गों पर हथियार लेकर चलने वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इस संबंध में एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों में भय का माहौल पैदा कर रहा है। कर्णप्रयाग जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में जमुना प्रसाद रैवानी, शैलेश ध्यानी, विशेश्वर प्रसाद, नवनीत मेहता, संजीव चौहान, मनदीप भंडारी, कौशल भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद