कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा को विधिवत संचालित करने के लिए परिवहन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के लिए सार्वजनिक यातायात के साधन सुलभ हों, उन्हें आसानी से वाहन मिलें इसके लिए प्रयारसरत हैं। नवनियुक्त संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आनंद जायसवाल ने कहा कि यात्रियों को वाहनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। चारधाम पर आने वाले यात्री यातायात नियमों के तहत ही यात्रा करें। परिवहन विभाग की टीम निरंतर चेकिंग कर रही है। नियमों का पालन न करने वालों पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही आरटीओ में लंबित सड़कों के लिए संबंधित विभाग सड़क के निरीक्षण के लिए परिवहन विभाग को पत्र भेजेगा। संवाद