फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू

Sat, 18 Jul 2026 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की क्षतिग्रस्त छत के जीर्णोद्धार का कार्य शनिवार से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, देहरादून मंडल ने शुरू कर दिया है। करीब 7 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के लिए मंदिर द्वार पर लोहे के पाइप लगाकर मरम्मत शुरू की गई है। भारतीय पुरातत्वविद डॉ. मोहन जोशी ने बताया कि मई-जून में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका था। अब यात्रियों की संख्या कम होने पर काम शुरू किया गया है और कपाट बंद होने से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें