फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जिला पूर्ति अधिकारी से तीन दिन में मांगा जवाब, ठेकेदार का अनुबंध निरस्त

Wed, 10 Jun 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

देवाल क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी के मामले में डीएम सख्त, एजेंसी ने भी की कार्रवाई
जिला पूर्ति अधिकारी ने संबंधित गैस एजेंसी को नोटिस भेजकर मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/देवाल। देवाल क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी के मामले का जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गंभीरता से लिया। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को संबंधित गैस एजेंसी को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। वहीं इंडेन गैस सर्विस ने संबंधित ठेकेदार का अनुबंध निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

नौ जून को देवाल क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी का मामला सामने आया था। सिलिंडरों से गैस रिफिलिंग करते हुए स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाते हुए कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया था। लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंडेन गैस एजेंसी को भी भेजा था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। मामले का जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे को मामले की जांच के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मामले की तथ्यात्मक जांच की जा रही है और संबंधित गैस एजेंसी से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में किसी भी तरह की अनियमितता या उपभोक्ता हितों के विपरीत आचरण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इंडेन गैस एजेंसी थराली के प्रबंधक सुरेंद्र कुनियाल ने ठेकेदार का टेंडर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। प्रबंधक कुनियाल ने बताया कि गैस सिलिंडरों के वितरण में चोरी के कारण यह कदम उठाया गया है। अब नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने तक कुछ समय लगेगा। तब तक गैस एजेंसी अपने कर्मचारियों के माध्यम से सिलिंडरों का वितरण करेगी। इससे उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें