फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: दोपहिया वाहन से छिटककर खाई में गिरा युवक, तीन युवाओं ने खाई में उतरकर बचाई जान

Wed, 10 Jun 2026 06:30 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)

सार

कर्णप्रयाग से गौचर जा रहे तीन युवाओं ने दोपहिया वाहन दुर्घटना में घायल युवक को गहरी खाई से बचाया। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक की जान बचाई।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर आज एक दोपहिया वाहन हादसे का शिकार हो गया। कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान वाहन से छिटककर एक व्यक्ति खाई में जा गिरा।

विज्ञापन



रेस्क्यू कर व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला और उसे अस्पताल में कराया भर्ती। वहीं, दूसरा व्यक्ति हाईवे के नीचे अटक गया। वह गंभीर रूप से हुआ घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: फूलों की घाटी से लापता हुआ हरियाणा का पर्यटक, नहीं पा रहा संपर्क, पुलिस-एसडीआरएफ खोज में जुटी

तीन युवाओं ने खाई में उतरकर युवक को बचाया
कर्णप्रयाग से गौचर जा रहे तीन युवाओं ने दोपहिया वाहन दुर्घटना में घायल युवक को गहरी खाई से बचाया। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक की जान बचाई। कांडा गांव के ग्राम प्रधान यशवंत सिंह, सिद्रवाणी के देवेंद्र सिंह नेगी और मझखोला के मुकेश बिष्ट ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा। उन्होंने पाया कि एक युवक गहरी खाई में गिर गया है। इसके बाद तीनों बिना देर किए खाई में उतर गए। युवकों ने घायल को कंधे पर उठाकर आधे रास्ते तक पहुंचाया। बाद में पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की मदद से युवक को पूरी तरह बाहर निकाला गया। युवकों के इस साहसिक प्रयास की पुलिस सहित अन्य लोगों ने भी सराहना की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें