कर्णप्रयाग। अभिभावकों ने जिलाधिकारी चमोली से भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदलने का अनुरोध किया है। अभिभावक हरीश चौहान ने पिछले दो सप्ताह से अत्यधिक तापमान के कारण स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। बच्चों को आंखों में जलन, निर्जलीकरण और चक्कर जैसी समस्याएं आ रही हैं। चौहान ने सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे कक्षा एक से बारह तक के बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी। संवाद