फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली से अलग होगा रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक

Tue, 28 Apr 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो
विज्ञापन

सामान्य निकाय की बैठक में प्रस्ताव हुआ पारित

अभी तक चमोली जिला सहकारी बैंक से संचालित होते थे रुद्रप्रयाग के बैंक और सहकारी समितियां

संवाद न्यूज एजेंसी-

गोपेश्वर। अभी तक चमोली जिला सहकारी बैंक के अधीन संचालित हो रहे रुद्रप्रयाग जिले के बैंक व समितियों का अब अपना बैंक प्रबंधन अस्तित्व में आएगा। चमोली जिले से रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक अलग होगा। बैंक की सामान्य निकाय की बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर के एक हॉल में प्रशासक/सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैंक के विशेष सामान्य निकाय की बैठक हुई। बैठक में चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद की समितियों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में रुद्रप्रयाग जिले के सहकारी बैंक प्रबंधन को अलग करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ। प्रशासक डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को कई फायदे मिलेंगे। बैंकिंग सेवाएं अधिक सुलभ होंगी और क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार योजनाएं लागू की जा सकेंगी। चमोली जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि दोनों जिलों के बैंक प्रतिनिधियों की सहमति पर रुद्रप्रयाग जनपद के बैक प्रबंधन को अलग करने का प्रस्ताव पारित हो गया है। प्रस्ताव को आरबीआई और शासन की मंजूरी मिलते ही रुद्रप्रयाग जिले के लिए अलग जिला सहकारी बैंक के गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रुद्रप्रयाग जिले की 25 सहकारी समितियां और आठ बैंक शाखाएं चमोली जिला सहकारी बैंक के अधीन संचालित हो रही हैं। इस मौके पर सहायक निबंधक बीएस राणा, राज्य युवा कल्याण समिति के सदस्य राकेश भंडारी, बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, सदस्य प्रमोद सेमवाल, विनोद रावत, ताजवर सिंह खत्री और देवेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें