फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: झाड़ियों को हटाने की मांग

Thu, 04 Dec 2025 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। पर्यावरण सुरक्षा कृषि विकास समिति के अध्यक्ष गोविंद सोनी ने सरकार से अन्य पशु एवं मानव संघर्ष की घटनाओं को रोकने की मांग की। जिलाधिकारी व वन विभाग के डीएफओ को भेजे ज्ञापन में अध्यक्ष ने कहा कि बंदरों एवं जंगली सुअरों की ओर से फसलों को नुकसान पहुंचाने से खेत बंजर हो रहे हैं। आरक्षित वन क्षेत्र व वन पंचायतों में झाड़ी हो गई है। झाड़ियों से जंगली जानवरों से खतरा बना हुआ है। उन्होंने झाड़ियों को हटाने की मांग की।
विज्ञापन



पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शुरू
देवाल। ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने किया। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यशाला में 10 ग्राम प्रधान व 10 ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य प्रशिक्षक चतर सिंह नेगी एवं एके शर्मा ने 71वें संविधान संसोधन, सतत विकास लक्ष्य, सेवा का अधिकार, सिटिजन चार्टर आदि के बारे में जानकारी दी। एडीओ पंचायत देवेंद्र रावत ने ग्राम सभा व ग्राम पंचायत के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ज्येष्ठ उपप्रमुख दीपक गड़िया, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मोहम्मद सलीम, राघवेंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें