फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गणतंत्र दिवस, पुलिस मैदान में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tue, 14 Jan 2025 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया गया कि गणतंत्र दिवस की परेड, झांकियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम पुलिस मैदान में होंगे।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सभी शासकीय प्रतिष्ठानों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एलईडी लाइटों से प्रकाशमान किया जाएगा और सफाई अभियान चलाया जाएगा। सुबह साढ़े सात बजे गोपीनाथ मंदिर प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए प्रभात फेरी निकाली जाएगी। साढ़े नौ बजे सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। 10 बजे शहीद स्मारकों में माल्यार्पण होगा। पूर्वाह्न 11 बजे पुलिस मैदान में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद पुलिस परेड और विभागों की झांकियां होंगी। पुलिस मैदान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों उनकी वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग पूर्व संध्या पर क्राॅस कंट्री दौड़ करेगा। बैठक में सीओ पुलिस अमित कुमार, परियोजना अधिकारी आनंद सिंह, डीडीओ केके पंत, सीएमओ सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, सीईओ धर्म सिंह और डीएसटीओ विनय जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें