फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार करेगी बीकेटीसी

Sun, 02 Oct 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। जोशीमठ नृसिंह मंदिर के बाद अब पोखरी के शिव मंदिर, राठ (पौड़ी) क्षेत्र के बिंसर मंदिर और टिहरी में प्रसिद्ध गणेश मंदिर का जीर्णोद्धार भी बीकेटीसी करेगी।  
विज्ञापन


यहां पत्रकार वार्ता में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा से चार धाम यात्रा पूरी तरह से उबर चुकी है। इस वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में करीब आठ लाख तीर्थयात्री दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं।

तीर्थयात्रियों से बीकेटीसी को 14 करोड़ 32 लाख की आय अर्जित हुई है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ नृसिंह मंदिर का निर्माण कार्य तेजी पर है। निर्माणदायी संस्था को 15 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जोशीमठ के हक-हकूकधारियों से बातचीत कर शंकराचार्य गद्दी स्थल का जीर्णोद्धार भी बीकेटीसी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें