फोटो
कर्णप्रयाग। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार और अर्णिमा सोसाइटी कर्णप्रयाग ने संयुक्त रूप से नंदानगर के आपदाग्रस्त गांवों के 102 परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाई। अर्णिमा सोसाइटी के संयोजक अंशुल भट्ट ने बताया कि विगत दिनों हुई अतिवृष्टि से नंदानगर के कुंतरी, धुर्मा, भैंसुड़ा, सेरा, मोख, कुंडी, सैंती गांवों में भारी तबाही हुई थी। गायत्री परिवार और अर्णिमा सोसाइटी की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री, बर्तन और जरूरत सामग्री बांटी गई। उन्होंने कहा कि सोसाइटी की ओर से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करने की कोशिश जारी रहेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान नारंगी अवतार सिंह बिष्ट, ताजवर सिंह, विनोद रावत, दीपक, पवन बिष्ट, विक्रम सिंह, रमन, विक्कु कुंवर और रोबिन आदि मौजूद थे। संवाद